26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभोपाल100 करोड़ से संवरेगा छोला का ऐतिहासिक मंदिर: महाकाल लोक की तर्ज...

100 करोड़ से संवरेगा छोला का ऐतिहासिक मंदिर: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर’, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

Published on

भोपाल। राजधानी में धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। करीब 21 एकड़ क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से आकार ले रहा ‘श्री खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर’ न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था को नया आयाम देगा, बल्कि भोपाल को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर भी स्थापित करेगा। सोमवार को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द ये विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि “विरासत भी और विकास भी” की अवधारणा पर तैयार हो रहा यह कॉरिडोर सदियों पुराने मंदिर की ऐतिहासिक गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए उसे एक भव्य और आधुनिक स्वरूप प्रदान करेगा। उज्जैन के ‘महाकाल लोक’ की तर्ज पर डिजाइन किए जा रहे इस भव्य प्रोजेक्ट के तहत पारंपरिक नागर शैली की वास्तुकला की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

पूरे कॉरिडोर के निर्माण में राजस्थान के बेशकीमती व्हाइट मार्बल (सफेद संगमरमर) का उपयोग किया जा रहा है, जहाँ दीवारों और स्तंभों पर ‘सुंदरकांड’ के प्रसंगों को बेहद जीवंत और कलात्मक रूप में उकेरा जाएगा, जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के साथ एक उच्च आध्यात्मिक अनुभूति मिल सके। इस कॉरिडोर में सुगम दर्शन व्यवस्था, विशाल दर्शक दीर्घा, सर्वसुविधायुक्त पार्किंग और सार्वजनिक आयोजनों के लिए आधुनिक अधोसंरचना तैयार की जा रही है। परियोजना के अंतर्गत मंदिर के पास स्थित ऐतिहासिक दशहरा मैदान को भी अपग्रेड किया जा रहा है, जिसके खुले स्वरूप को बरकरार रखते हुए वहां एक विशाल मंच, दर्शक दीर्घा, रावण दहन स्थल और अन्य जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी, साथ ही सुगम यातायात के लिए पूरे क्षेत्र में 15 मीटर चौड़ी चमचमाती कंक्रीट सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है।

इस कॉरिडोर के बनने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी, क्योंकि दर्शक दीर्घा के निचले हिस्से में 100 से अधिक आधुनिक दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव है जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को विशेष रूप से हिदायत दी कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और नियमित श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि विस्थापन न्यूनतम हो और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर; तपती गर्मी में ढाई घंटे में पूरा किया सफर

भोपाल। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा...

पीएम की अपील पर इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद...

नशे में हिट एंड रन करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

भोपाल। राजधानी के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात नशे की हालत में ट्योटा...