25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ 2...

ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर

Published on

भोपाल। एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका की सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। जांच एजेंसी ने दोनों के बयानों में विरोधाभास होने और जांच में सहयोग न करने का हवाला देकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ के लिए 5-5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी, जिसे विशेष अदालत ने मंजूर कर लिया। दोनों आरोपी अब 2 जून तक सीबीआई की कस्टडी में रहेंगे। दोपहर 12:34 बजे से 2:08 बजे तक चली कोर्ट की कार्यवाही के दौरान भोपाल बार एसोसिएशन के कई वकील भी गिरिबाला सिंह के समर्थन में पहुंचे और उन्हें उचित पैरवी का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने गुरुवार को गिरिबाला सिंह के घर पर 7 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था, जबकि पति समर्थ पहले से ही 7 दिन की रिमांड पर चल रहा था। सीबीआई इस हाई-प्रोफाइल मामले की तह तक जाने के लिए आधुनिक ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके तहत ट्विशा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन (डिजिटल अवतार) तैयार किया जा रहा है। जांच एजेंसी तीन मंजिला मकान के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन डेटा, वाई-फाई लॉग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और कमरों की फॉरेंसिक मैपिंग को आपस में जोड़कर एक सिम्युलेटेड वर्चुअल वॉकथ्रू बना रही है।

इससे घटना की रात घटनास्थल पर हुए बदलावों, संदिग्ध मूवमेंट और आरोपियों के बयानों के विरोधाभास को मिनट-दर-मिनट पकड़ा जा सकेगा। स्पॉट वेरिफिकेशन के दौरान सीबीआई को सबूतों से छेड़छाड़ के पुख्ता संकेत मिले हैं, जिसके बाद कॉल डिटेल और टावर लोकेशन की गहनता से डिजिटल जांच की जा रही है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

मप्र में तबादलों की महाकवायद शुरू: विभागों ने जुटाया अफसरों-कर्मचारियों का ब्यौरा

जनगणना ड्यूटी वाले शिक्षकों के ट्रांसफर पर फरवरी 2027 तक रोक भोपाल। मप्र में तबादले...