25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
HomeUncategorizedकरोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी;...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

Published on

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे संकट से जूझ रही है। रात के समय जहां 50 से अधिक इलाकों में बिजली गुल हो रही है, वहीं मेट्रो और 10-लेन अयोध्या बायपास निर्माण के कारण पानी की लाइनें लगातार फूट रही हैं। ताजा मामला करोंद चौराहे का है, जहां गुरुवार सुबह मेट्रो प्रोजेक्ट की खुदाई के दौरान कोलार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके चलते करोंद, एलआईजी, नारियलखेड़ा, पिंजोमल, चौकसे नगर, जेपी नगर, आरिफ नगर, डीआईजी चौराहा, रेशम केंद्र और टीला जमालपुरा समेत पुराने भोपाल के एक बड़े हिस्से की जलप्रदाय व्यवस्था ठप हो गई है और शुक्रवार को करीब एक लाख की आबादी को पानी नहीं मिल सकेगा। पिछले 15 दिनों में मेट्रो और एनएचएआई की खुदाई के चलते यह 14वीं बार पाइपलाइन टूटी है। पानी की किल्लत से परेशान जनता की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे करोंद इलाके में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, एनएचएआई और मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

मंत्री सारंग ने ठेकेदारों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण एजेंसियां आपसी समन्वय और योजना (प्लान) के तहत काम करें ताकि जनता को परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक लाइन पूरी तरह सुधर नहीं जाती, तब तक प्रभावित इलाकों में नगर निगम के टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इधर, नगर निगम ने बार-बार हो रही इस लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम के अनुसार, निर्माण एजेंसियों को काम शुरू करने से पहले पानी और सीवेज लाइन शिफ्ट करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों का उल्लंघन कर सीधे खुदाई की जा रही है, जिससे निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

 

अकेले एनएचएआई ने पिछले 15 दिनों में अयोध्या बायपास पर 12 बार पाइपलाइन तोड़ी है। बार-बार लाइन क्षतिग्रस्त होने की इस घटना पर नगर निगम अब मेट्रो प्रबंधन और संबंधित एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ-साथ भारी जुर्माने की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...