17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालबरखेड़ी खुर्द में सरकारी जमीन पर अवैध डेरी से रहवासी परेशान, गंदगी...

बरखेड़ी खुर्द में सरकारी जमीन पर अवैध डेरी से रहवासी परेशान, गंदगी और उड़ते भूसे से बीमारी का खतरा; आंदोलन की चेतावनी

Published on

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रातीबड़-नीलबड़ अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 26, बरखेड़ी खुर्द में साक्षी ढाबा मंदिर के समीप सरकारी भूमि पर संचालित एक कथित अवैध डेरी को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लगभग 5 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर इस डेरी का संचालन किया जा रहा है, जिससे आसपास के पूरे इलाके में गंदगी का माहौल बना हुआ है। रहवासियों के अनुसार, डेरी परिसर के खुले मैदान में बड़ी मात्रा में भूसा डंप करके रखा जाता है, जो तेज हवा चलने पर उड़कर आसपास के मकानों में घुस जाता है और लोगों के खाने-पीने की वस्तुओं में मिल जाता है।

इस निरंतर उड़ती धूल और भूसे के कारण क्षेत्र में स्वच्छता तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही बच्चों और बुजुर्गों में आए दिन सांस व अन्य बीमारियां फैल रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शासन द्वारा शहर के भीतर डेरी संचालन के लिए पूर्व में ही वैकल्पिक व्यवस्था की जा चुकी है, इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से इस डेरी का संचालन इसी रिहायशी इलाके में जारी है। ऐसे में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर नगर निगम प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

सरकार की स्पष्ट मंशा है कि शहर के भीतर संचालित डेरी व्यवसायों को व्यवस्थित कर शहरी सीमा से बाहर स्थापित किया जाए ताकि स्वच्छता और यातायात संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके, लेकिन यहां धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। क्षेत्र के पीड़ित नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन से इस मामले की तत्काल जांच कर डेरी को रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध डेरी पर ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो समस्त क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...