17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम:...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

Published on

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा में एक बड़ा और संवेदनशील कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही चमन लाल पवार के नवनिर्मित पक्के मकान में उनके सपरिवार का पारंपरिक रूप से गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करना है। कभी कच्चे घर की असुरक्षा, आंधी-तूफान की चिंता और बारिश में टपकती छत के साए में रातें गुजारने वाला यह परिवार अब पक्के घर की सुरक्षित छत के नीचे सम्मान के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा है।

इस गृह प्रवेश के साथ ही बस्तर संभाग में विकास की एक विशेष और ऐतिहासिक उपलब्धि भी दर्ज हुई है। हितग्राही चमन लाल का यह आवास बस्तर संभाग का पहला ऐसा प्रधानमंत्री आवास बन गया है, जहां ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत सोलर सिस्टम भी स्थापित किया गया है। यह अभिनव संगम ग्रामीण विकास, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरणीय संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण बनकर उभरा है, जिससे इस परिवार की घरेलू बिजली आवश्यकताएं पूरी होंगी और बिजली के भारी खर्च से भी मुक्ति मिलेगी। हितग्राही चमन लाल पवार ने भावुक होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि यह मकान उनके लिए केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि परिवार का खोया हुआ सम्मान, सुरक्षा और नया आत्मविश्वास है।

गौरतलब है कि बड़ेकनेरा का यह ग्रामीण परिवार शासन की बहु-आयामी समन्वित विकास नीति और कई जनकल्याणकारी योजनाओं के सीधे संबल का जीवंत उदाहरण बन गया है। इस परिवार में चमन लाल की पत्नी श्रीमती घंसतीन बाई तथा बहू श्रीमती संगीता पवार को राज्य सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ के अंतर्गत नियमित रूप से मासिक आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही खेती-किसानी के लिए भी परिवार को विभिन्न शासकीय योजनाओं का भरपूर तकनीकी व आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। एक ही परिवार को आवास सुरक्षा, मुफ्त स्वच्छ ऊर्जा और महिलाओं को आर्थिक संबल मिलना यह साबित करता है कि जब योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचती हैं, तो वे आम नागरिक के जीवन में नई उम्मीदों का संचार करती हैं।

Latest articles

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

पंजाब में अब जन्मतिथि के आधार पर नहीं होगी टॉपर्स की रैंकिंग, समान अंक वाले सभी छात्रों को मिलेगा बराबर स्थान और सम्मान: सीएम...

चंडीगढ़। पंजाब में अब बोर्ड परीक्षाओं में समान अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की...

More like this

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...