17.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपाल8 दिन से गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, खाद्य...

8 दिन से गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

Published on

भोपाल। राजधानी के हमीदिया रोड स्थित ऑटो हाउस गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस सिलेंडर की आपूर्ति में लगातार हो रही देरी से नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राहकों का आरोप है कि कई बार बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें पिछले आठ दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। जानकारी के अनुसार एजेंसी के पास करीब 12 हजार गैस कनेक्शन हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग तो लगातार ली जा रही है, लेकिन सिलेंडरों की डिलीवरी नहीं हो रही। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। थोक किराना कारोबारी विवेक साहू ने बताया कि उन्होंने मार्च में गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन उसकी डिलीवरी नहीं हुई। बाद में जानकारी मिली कि उनका सिलेंडर किसी अन्य उपभोक्ता को दे दिया गया। उन्होंने दोबारा बुकिंग कराई, लेकिन वह भी निर्धारित समय में नहीं पहुंची और बुकिंग निरस्त हो गई। इसके बाद 30 मई को फिर से बुकिंग कराई, लेकिन बुधवार तक सिलेंडर नहीं मिला। इसी तरह कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी डिलीवरी में देरी और बुकिंग निरस्त होने की शिकायत की।

मामले की शिकायत खाद्य विभाग तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि एजेंसी के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि करीब आठ दिनों से बड़ी संख्या में गैस बुकिंग लंबित हैं। अनुमानतः 1200 से 2000 उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाए हैं। विभाग मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this