16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यदिल्ली में पीएम मोदी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यसभा और मंत्रिमंडल विस्तार...

दिल्ली में पीएम मोदी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यसभा और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचल

Published on

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की, जिसे प्रदेश के मौजूदा सियासी घटनाक्रम को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री की पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी से यह तीसरी मुलाकात है, जो ऐसे समय में हुई है जब करीब ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान में नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है।

इसके साथ ही, प्रदेश में लंबे समय से लंबित चल रहे मंत्रिमंडल फेरबदल और आगामी एक-दो दिनों में होने वाली राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच गहन चर्चा होने की संभावना है। राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं, जहां संख्या बल के आधार पर भाजपा दो सीटों पर आसानी से जीत दर्ज कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, एक सीट पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा मौका दिया जा सकता है, जबकि दूसरी सीट के लिए राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया और अलका गुर्जर के नामों के साथ-साथ उद्योगपति नरसी कुलहरी का नाम भी रेस में बना हुआ है, जिन पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से फीडबैक लिया है।

इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी को प्रदेश में चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय परियोजनाओं की प्रगति का ब्यौरा देने के साथ ही कृष्ण लीलाओं पर आधारित कलात्मक ‘पिछवाई’ पेंटिंग भी भेंट की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के विजन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष स्नेह और मार्गदर्शन में राजस्थान बुनियादी ढांचे, निवेश, जल प्रबंधन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने और ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटी आधुनिक सामग्री

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को...

पंजाब में स्कूल माफिया पर कसेगा शिकंजा: अब साल में अधिकतम 5% ही फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के निजी स्कूलों की मनमानी और...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...