15.8 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपालअयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भीड़ में जेब काटने की नीयत से...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भीड़ में जेब काटने की नीयत से छुरी लेकर घूम रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

Published on

भोपाल। नगरीय क्षेत्र भोपाल में गुंडागर्दी, छुरीबाजी और जेबकटी करने वाले बदमाशों के विरुद्ध पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अयोध्यानगर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए भीड़भाड़ वाले इलाके में जेबकटी और छीनाझपटी की नीयत से अवैध छुरी लेकर घूम रहे एक शातिर जेबकट को रैंडम चेकिंग के दौरान रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (जोन-02) श्री विकास सहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा एसीपी (एम.पी. नगर) सुश्री दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चिह्नित हॉटस्पॉट और ब्लैक स्पॉट पर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 06 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक घातक हथियार के साथ घूम रहा है।

पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तरफ तेज धार और दूसरी तरफ नुकीले कांटेदार फल वाली 20 इंच लंबी घातक लोहे की छुरी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनस खान (20 वर्ष), पिता नफीस खान, निवासी जनता क्वार्टर, ऐशबाग, भोपाल के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से ऑटो चालक है और वह बसों, वाइन शॉप तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकटी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी अनस पूर्व में भी ऐशबाग, पिपलानी और जहांगीराबाद थानों का सूचीबद्ध अपराधी रहा है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उपनिरीक्षक सुदील देशमुख, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कछवाह, प्रधान आरक्षक अमित व्यास, बृजेश सिंह, आरक्षक मनमोहन, जीवन और राजेश अनोटिया की सराहनीय भूमिका रही।

Latest articles

भोपाल मेट्रो में पहली बार चलती ट्रेन में लाइव डीजे और डांस; ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पॉलिसी के तहत हुआ

भोपाल। राजधानी भोपाल में पहली बार चलती मेट्रो के भीतर लाइव डीजे, डांस और...

भोपाल पुलिस के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, सीपीआर देकर बचाई हार्ट अटैक आए व्यक्ति की जान

भोपाल। राजधानी के पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार को भोपाल पुलिस के जवानों...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: केस डायरी लीक होने के आरोपों के बीच घिरे एसआई,रस्सी जब्ती में लापरवाही

भोपाल। बहुचर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

मप्र में प्री-मानसून सक्रिय, जून में अब तक कोटे की 65% बारिश, आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी नहीं हुई है, लेकिन प्री-मानसूनी गतिविधियों...

More like this