13.3 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

Published on

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राज्य शासन की ओर से विशेष प्रोत्साहन और सम्मान मिला है। महेश्वरी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में दसवां स्थान हासिल किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में छात्रा महेश्वरी को ‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ के अंतर्गत कुल 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इसमें शिक्षा सहायता के रूप में 1 लाख रुपए और उच्च शिक्षा के लिए दोपहिया वाहन (स्कूटी) क्रय करने हेतु 1 लाख रुपए की अनुदान राशि का चेक शामिल है। श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के चारामा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम कानापोड़ की रहने वाली छात्रा महेश्वरी कोर्राम की माता श्रीमती अनिता कोर्राम पेशे से एक श्रमिक हैं।

वे श्रम विभाग के अंतर्गत ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल’ में एक पंजीकृत श्रमिक के रूप में दर्ज हैं। इसी पात्रता और नियमों के आधार पर श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजना के तहत महेश्वरी के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह वित्तीय सहायता राशि तत्काल स्वीकृत की गई। इस गरिमामयी और प्रेरणादायक अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता, मंडल के सचिव गिरीश रामटेके सहित श्रम विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Latest articles

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी महाजीत, न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा

न्यू चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहाँ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम...

More like this