13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यजयपुर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगी...

जयपुर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगी कंगना रनौत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी देखेंगे फिल्म

Published on

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री, सांसद और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार कंगना रनौत शुक्रवार को जयपुर में अपनी चर्चित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगी। यह विशेष प्रदर्शन शहर के ईपी मिराज सिनेमा में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी फिल्म का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं और मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है। जानकारी के अनुसार कंगना रनौत गुरुवार को जोधपुर में आयोजित फिल्म के विशेष प्रीमियर में भाग लेने के बाद शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचेंगी। राजधानी में उनका ठहराव रामबाग पैलेस होटल में रहेगा, जिसके बाद वे शाम को विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक मूल्यों और आम नागरिक की भूमिका जैसे विषयों पर आधारित है। निर्माताओं के अनुसार फिल्म में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

भावनात्मक कहानी, दमदार संवाद और प्रेरणादायक घटनाक्रम के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। कंगना रनौत हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय और बेबाक व्यक्तित्व के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद कंगना चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं और ‘फैशन’, ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘मणिकर्णिका’ तथा ‘थलाइवी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय कंगना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी कारण जयपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को लेकर फिल्म प्रेमियों और उनके प्रशंसकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...