13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

Published on

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा और संवेदनशील फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद की अंतिम अवधि को बढ़ाकर 19 जून 2026 तक कर दिया है। इस निर्णय से उन सभी पंजीकृत किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किन्हीं कारणों से अब तक अपनी उपज नहीं बेच पाए थे।

किसानों की आर्थिक समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने इस बार प्रदेश में गेहूं खरीद का कुल लक्ष्य भी 23.50 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 28.50 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश के 3 लाख से अधिक किसानों से 25.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की जा चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘समृद्ध किसान-समृद्ध देश’ की सोच के अनुरूप डबल इंजन सरकार कृषि क्षेत्र को निरंतर सशक्त कर रही है। वर्तमान में राजस्थान उन अग्रणी राज्यों में शामिल है जहां किसानों को गेहूं का सर्वाधिक मूल्य प्राप्त हो रहा है। यहां किसानों को ₹2,585 प्रति क्विंटल एमएसपी के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से ₹150 प्रति क्विंटल का विशेष बोनस दिया जा रहा है, जिससे किसानों को कुल ₹2,735 प्रति क्विंटल का ऐतिहासिक भुगतान मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने खरीद अवधि बढ़ाने के साथ ही सभी संबंधित खरीद एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से पूरी प्रक्रिया संचालित की जाए ताकि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उपार्जित किए गए गेहूं को बारिश और मौसम से बचाने के लिए सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this