17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत का MSV Virat 1 ओमान के तट के पास डूबा, 14...

भारत का MSV Virat 1 ओमान के तट के पास डूबा, 14 क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Published on

नई दिल्ली। ओमान के Ras Al Hadd से करीब 80 नॉटिकल मील यानी करीब 148 किलोमीटर दूर, भारतीय नागरिकों के क्रू वाली Dhow नाव MSV विराट 1 के डूबने की खबर आई है। इसके बाद अरब सागर में बड़ा समुद्री बचाव अभियान शुरू किया गया। अमेरिकन नेवी से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 भारतीय क्रू को ले जा रही Dhow नाव समुद्र में मुश्किल में फंस गई थी और इसके डूबने का खतरा था। अलर्ट मिलते ही, भारतीय अधिकारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और उस इलाके में मौजूद भारतीय नौसेना के जहाजों को मौके की तरफ भेजा गया।

रेस्क्यू में US नेवी निभा रही अहम रोल

इस बीच, एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अमेरिकन नेवी का P-8 समुद्री गश्ती विमान घटना वाले इलाके में पहुंचा और फंसे हुए क्रू मेंबर्स के लिए एक लाइफ राफ्ट गिरा दिया। फिर, सभी 14 क्रू मेंबर कामयाबी से नाव छोड़कर लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए हैं। इस दौरान, विमान ने उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखी।

सेंट किट्स और नेविस के झंडे वाले जहाज ने भी की मदद

जान लें कि रेस्क्यू ऑपरेशन में ‘MV जबलपुर अली 9’ से भी मदद मिली। यह सेंट किट्स और नेविस के झंडे वाला कमर्शियल जहाज है, जिसने अपना मार्ग बदला और मुसीबत में फंसे जहाज की तरफ बढ़ गया। भारतीय क्रू मेंबर्स की नाव का पिछला पड़ाव ओमान के सोहर में था और यह मुंबई जा रहा था।

लाइफ राफ्ट पर सवार हुए सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर

‘MV जबलपुर अली 9’ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए हैं और उनको बचाए जाने का इंतजार हो रहा है। क्रू मेंबर की हालत फिलहाल गंभीर नहीं है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है।

हालात पर बारीकी से नजर रख रहे अधिकारी

इंडियन नेवी के जहाज उस क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों और आस-पास के जहाजों में भी तालमेल है। अधिकारी हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। क्रू मेंबर्स को जल्द से जल्द बचाने और सेफ जगह पर पहुंचाने के लिए काम हो रहा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...