24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

Published on

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एक विशेष बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। एशियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना था।

​मुख्य चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमित श्रीवास्तव ने चिकित्सा विभाग के इस प्रयास की सराहना की और कहा, “समय रहते की गई जांचों के माध्यम से हम हड्डियों से संबंधित गंभीर बीमारियों को समय पर रोक सकते हैं।” उन्होंने भविष्य में भी ऐसे उपयोगी शिविर आयोजित करने पर बल दिया।

​इस अवसर पर प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. शारदा स्वरूप ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खामोश बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय रहते सचेत करना है।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी टीम द्वारा लगभग 400 व्यक्तियों की बीएमडी (BMD) जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। इस मौके पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर और पैरा-मेडिकल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...