22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

Published on

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में ‘मेवाड़ के गौरव वीर शिरोमणि समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। जय मेवाड़ राजपूत समाज और प्रताप सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शिवाजी महाराज चौराहे से महाराणा प्रताप चौराहे तक निकले एक विशाल शौर्य जुलूस से हुई, जिसमें समाज के युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए युवा कल्याण और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप वीरता के साथ-साथ अद्भुत संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा समाज को एकजुट करने का कार्य किया और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। जयंती के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें 50 से अधिक रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही समारोह में दिव्यांगजन सम्मान, प्रतिभावान छात्र सम्मान और समाज के होनहार युवाओं का गौरव बढ़ाया गया। इस गरिमामयी आयोजन में महाराणा प्रताप लोक के अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह और केदार सिंह मंडलोई सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ‘जय मेवाड़, जय भवानी, जय राजपूताना’ के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this