25.2 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालअब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

Published on

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के अमले ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटा दिया। लगातार हो रही बारिश के बीच खुद बैरागढ़ अनुभाग के नए एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल और निगम कर्मियों के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।

दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान सड़क बाधित करने वाले दुकानों के आगे के शेड तोड़ दिए गए और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक सड़क के दोनों ओर फैले इस अतिक्रमण के कारण लंबे समय से यातायात जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आम जनता बेहद परेशान थी।

दो दिन पहले ही बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) का पदभार संभालने वाले एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने इस कार्रवाई के बाद सख्त रुख जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि बैरागढ़ सहित पूरे अनुभाग के ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित (लिस्टेड) किया जा रहा है, जहां अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक बाधित होता है।

प्रशासन ने लोगों से स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की है और चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर आगे भी इसी तरह की कड़ी दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। शनिवार को अतिक्रमण विरोधी यह अभियान अब्बास नगर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे न्यू मार्केट और 10 नंबर मार्केट में भी चलाया गया, जहां से नगर निगम की टीम ने सड़कों और फुटपाथों को साफ कराया।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

More like this