15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल के सरस्वती मंदिर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती...

भेल के सरस्वती मंदिर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

Published on

भोपाल

राजधानी के बरखेड़ा स्थित सरस्वती मंदिर छठ घाट पर बुधवार सुबह लोक आस्था के महापर्व ‘चैती छठ’ का विधि-विधान से समापन हुआ। बिहार सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास पारण के साथ संपन्न हुआ।

भक्तिमय वातावरण में हुआ सूर्य पूजन

बुधवार तड़के से ही श्रद्धालु पारंपरिक पूजा सामग्री—गन्ना, केला, सेब, संतरा और विशेष प्रसाद ‘ठेकुआ’ के साथ घाटों पर जुटने लगे थे। जैसे ही सूर्य देव की पहली किरण दिखाई दी, पवित्र कुंडों के जल में खड़े होकर व्रतियों ने अर्घ्य दिया और छठी मैया की आराधना की। घाट पर मौजूद भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषी महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत “ऊगा ऊगा हो सुरुज देवा, भइल अरग के बेल ” की सुमधुर प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर प्रांगण में हवन और दीपदान

घाट पर अर्घ्य अर्पण के पश्चात सरस्वती मंदिर प्रांगण स्थित सूर्य मंदिर में भी विशेष आयोजन किए गए। यहाँ विधि-विधान से पूजा, हवन और दीपदान संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने ढाई दिनों के कठोर उपवास के बाद प्रसाद ग्रहण कर महापर्व का पारण किया।

Read Also :- कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...