15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाकर्मचारी सुविधाओं को लेकर भेल में कैंटीन कमेटी की बैठक

कर्मचारी सुविधाओं को लेकर भेल में कैंटीन कमेटी की बैठक

Published on

भोपाल

बीएचईएल (भोपाल) कारखाने के कर्मचारियों की सुविधा और कैंटीन व्यवस्था में सुधार हेतु कैंटीन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की मस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रबंधन के समक्ष कई सुधारवादी प्रस्ताव रखे। यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष और कमेटी मेंबर (हेस्टू एचएमएस) सुरेश कुमार लोधी ने बैठक में कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए कैंटीन की मौजूदा स्थिति में आमूल-चूल बदलाव की मांग की। गर्मी से पहले स्टाफ कैंटीन में लगेंगे एसी बैठक का मुख्य आकर्षण स्टाफ कैंटीन में एयर कंडीशनर (AC) लगाने का मुद्दा रहा। श्री लोधी की मांग पर प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि आगामी ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व ही कैंटीन में एसी लगाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, ताकि कर्मचारियों को भोजन के समय राहत मिल सके।

हाइजीन और गुणवत्ता पर विशेष जोर यूनियन ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिन्हें प्रबंधन ने गंभीरता से स्वीकार किया: स्टेनलेस स्टील के पात्र: कारखाने में नाश्ता वितरण के लिए अब प्लास्टिक या अन्य के बजाय स्टेनलेस स्टील के पात्रों का उपयोग किया जाएगा। बर्तनों का रिप्लेसमेंट: गंदे और पुराने हो चुके थाली-बर्तनों को तत्काल प्रभाव से बदलकर नए बर्तन शामिल किए जाएंगे। रोटी मेकिंग मशीन: रोटियों की गुणवत्ता सुधारने के लिए जल्द ही नई आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी। खान-पान में विविधता और बेहतर सेवा कर्मचारियों के स्वाद और पोषण को ध्यान में रखते हुए नाश्ते में बेसन की बर्फी और पेठे को मिठाई के विकल्प के रूप में शामिल करने का सुझाव दिया गया। साथ ही, बेहतर स्वाद सुनिश्चित करने के लिए अनुभवी कुक और सेवा में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की शीघ्र भर्ती पर भी चर्चा हुई। चाय की गुणवत्ता पर सख्त रुख सुरेश कुमार लोधी ने प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि चाय की गुणवत्ता केवल निरीक्षण के दिन ही अच्छी पाई जाती है, जो कि स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में चाय की गुणवत्ता को लेकर कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

Read Also :- पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...