15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाबीएचईएल भोपाल में रविवार को काम के बदले भुगतान की मांग पर...

बीएचईएल भोपाल में रविवार को काम के बदले भुगतान की मांग पर अड़ी यूनियन — त्रिची और हैदराबाद की तर्ज पर एक्स्ट्रा पेमेंट की मांग, निफ्टू ने कार्यपालक निदेशक को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

Published on

भोपाल

बीएचईएल भोपाल इकाई के प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच रविवार व अवकाश के दिनों में कार्य के बदले भुगतान को लेकर गतिरोध बढ़ता नजर आ रहा है। ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन (ऐबू) संबद्ध निफ्टू  ने शुक्रवार को कार्यपालक निदेशक को ज्ञापन सौंपकर अन्य इकाइयों की भांति नकद भुगतान की व्यवस्था तत्काल लागू करने की मांग की है।

‘समान कार्य, असमान व्यवहार’ का आरोप

यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी ने प्रबंधन को अवगत कराया कि बीएचईएल की त्रिची और हैदराबाद इकाइयों में नवंबर 2025 से ही रविवार को कार्य करने पर नकद भुगतान किया जा रहा है। भोपाल इकाई में अब तक यह व्यवस्था लागू न होने को यूनियन ने ‘अन्यायपूर्ण’ करार दिया है।

उत्पादन के दबाव के बीच असंतोष

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनारायण गिरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही (Quarter 4) के चलते उत्पादन का भारी दबाव है और अधिकांश विभागों में कर्मचारी रविवार को भी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त परिश्रम के बदले उचित वित्तीय लाभ न मिलना कर्मचारियों में मानसिक तनाव पैदा कर रहा है।

निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है स्थानीय प्रबंधन

ज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि 30 जनवरी 2026 को हुई ‘इंसेंटिव रिव्यू’ समिति की बैठक में कॉर्पोरेट कार्यालय के एचआर विभाग ने स्पष्ट किया था कि इकाइयों का स्थानीय प्रबंधन इस संबंध में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।

यूनियन की मुख्य मांगें:

रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर किए गए कार्य का तत्काल नकद भुगतान,अन्य इकाइयों (त्रिची/हैदराबाद) के साथ भुगतान नीति में समानता,कार्य के अतिरिक्त बोझ को देखते हुए वित्तीय प्रोत्साहन इसके बाद भी प्रबंधन ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो यूनियन को आंदोलनात्मक कदम उठाने को विवश होना पड़ेगा।

Read Also :- हेमंत कटारे ने दिया उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...