16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल ने प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव को लेकर अटकलों का बाजार गरम

भेल ने प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव को लेकर अटकलों का बाजार गरम

Published on

केसी दुबे

भेल ने प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव को लेकर अटकलों का बाजार गरम,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। कुछ यूनियनें अगले साल तो कुछ यूनियनें 2027 में चुनाव होने की बातें कर रही हैं। हालांकि चुनाव की अवधि हर चार साल की होती है, लेकिन चार साल पूरे होते ही यूनियन के दबाव में चुनाव की अवधि एक साल ओर बढ़ाई जाती है, लेकिन इस बार ऐसा होगा कि नहीं इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।

पिछले चुनाव 23 जून 2022 को हुए थे, इस हिसाब से अगला चुनाव चार साल की अवधि खत्म होने के बाद जून—2026 में चुनाव होने की बात कही जा रही है। यदि यूनियन एक साल बढ़ाने पर मुहर लगा देगी तो चुनाव जून—2027 में होंगे, लेकिन कारखाने में इस बात को लेकर ज्यादा अटकलें लग रही हैं कि शीर्ष प्रबंधन ने इस बार चुनाव तय समय अवधि पर कराने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़िए: Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी लक्षण खुराक और क्यों है यह इतना ज़रूरी

यह बात पहली बार जब सीएमडी अपने भोपाल दौरे पर आए और यूनियनों से मिलिए कार्यक्रम में भाग लिया तब उस समय कान्फ्रेंस हाल में कुछ नेता व अफसरों के सामने दो टूक शब्दों में यह बात कही थी कि चुनाव समय अवधि में ही होंगे क्योंकि प्रबंधन से एग्रीमेंट सिर्फ चार साल का ही है। अब देखना यह है कि चुनाव अगले साल होते हैं कि नहीं। वर्तमान सीएमडी के मामले में कहा जाता है कि वह हर काम समय सीमा में ही कराना पसंद करते हैं। हालांकि नेता अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे हैं।  

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...