14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़केंद्र से नहीं मिला बजट, कैंसर-किडनी फेल्योर से जूझ रहे भोपाल गैस...

केंद्र से नहीं मिला बजट, कैंसर-किडनी फेल्योर से जूझ रहे भोपाल गैस कांड के पीड़ित मरीज बेहाल

Published on

भोपाल

गैस त्रासदी के सबसे गंभीर पीड़ित एक बार फिर सरकारी उदासीनता का शिकार हो गए हैं। केंद्र सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा समय पर बजट जारी नहीं किए जाने के कारण कैंसर और किडनी फेल्योर जैसी जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे 160 गैस पीड़ितों को नवंबर, 2025 से अब तक उनकी अनुग्रह राशि नहीं मिल पाई है।

परिजन काट रहे चक्कर: गैस पीड़ितों के वेलफेयर कमिश्नर कार्यालय के पास यह बताने के लिए कोई ठोस टाइमलाइन नहीं है कि राशि कब तक जारी होगी। पीड़ित और उनके परिजन रोजाना दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इलाज महंगा, मदद शून्य: पीड़ित संगठनों का कहना है कि अधिकांश गैस पीड़ित बेहद गरीब तबके से आते हैं। इलाज के खर्च ने उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह तोड़ दी है।

कई परिवार कर्ज में डूब चुके हैं, तो कुछ को इलाज बीच में ही छोड़ना पड़ रहा है। मंत्रालय को चिट्ठी, त्वरित कार्रवाई की मांग: संगठनों ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल बजट जारी करने की मांग की है। वर्ष 2010 में लिया गया था दो लाख रुपये की सहायता देने का फैसला: वर्ष 2010 में गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने यह निर्णय लिया था कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित गैस पीड़ितों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। आंदोलन की चेतावनी: गैस पीड़ित संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बजट जारी नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

Read Also :- बीएचईएल ने प्री-मैच्योर रिटायरमेंट से जुड़े सभी आदेश वापस लिए

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this