15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

Published on

भोपाल

राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विजय मार्केट स्थित ‘भेल यादव सभा श्री कृष्ण मंदिर’ में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।

भजन संध्या और सुंदरकांड का आकर्षण

आयोजन समिति के अनुसार, जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत 2 अप्रैल (गुरुवार) को सायंकाल 7 बजे से होगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ और सुमधुर भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालु बजरंगबली की भक्ति में सराबोर होंगे।

विशाल भंडारे का आयोजन

धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और कार्यक्रम के निवेदक सुनील यादव ने समस्त धर्मप्रेमी जनता और श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल भेल यादव सभा श्री कृष्ण मंदिर, विजय मार्केट, बरखेड़ा, भेल में  02 अप्रैल 2026, शाम 7 बजे होगा ।

Read Also :- दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...