11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में थीम “ई-वेस्ट का निपटान एवं प्लास्टिक का कम से कम...

बीएचईएल में थीम “ई-वेस्ट का निपटान एवं प्लास्टिक का कम से कम उपयोग” स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान

Published on

भेल भोपाल ।

बीएचईएल भोपाल में 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक तक “स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्ष की थीम “ई-वेस्ट का निपटान एवं प्लास्टिक का कम से कम उपयोग” है ।  प्रदीप कुमार उपाध्याय महाप्रबंधक एवं प्रमुख बीएचईएल भोपाल के नेतृत्व में चल रहे इस स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान-5.0 में पूरे माह भर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें प्रमुख रूप से कारखाने के अंदर, टाउनशिप एवं टाउनशिप के मुख्य स्थानों पर “सफाई अभियान” सफाई मगारों को उपहार वितरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में जागरूकता बाजारों में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर रोक संबंधी उद्घोषणा बीएचईएल के हाट-बाज़ारों में मल्टी-पॉकेट कपड़े के थैलों का वितरण स्कूली बच्चों हेतु पोस्टर एवं बीएचईएल के सभी कर्मचारियों हेतु स्लोगन एवं तकनीकी आलेख प्रतियोगिताओं संबन्धित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी क्रम में उद्योगनगरी में स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक शाला, पिपलानी भोपाल में स्कूली बच्चों हेतु “स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों से दो-तरफा संवाद करते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियों को अत्यधिक रोचक तरीके से समझाया गया । प्लास्टिक के दुरुपयोगों के बारे में समझाते हुए बच्चों को यह जानकारी भी दी गई कि उन्हें अपने दैनिक जीवन के क्रिया कलापों में स्वच्छता संबन्धित किन-किन बातों का ध्यान रखना है साथ ही उन्हें इस ज़िम्मेदारी का आभास कराया गया कि स्वच्छता के प्रति की गई एक छोटी सी लापरवाही हमारे परिवार के स्वास्थ्य एवं देश की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न कर सकती है ।

यह भी पढ़िए: बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित छठ पूजा का आयोजन

कार्यक्रम में लगभग 250 स्कूली बच्चों ने प्रतिभागिता की । कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता “प्लास्टिक का कम से कम उपयोग” विषय पर आयोजित की गई । कार्यक्रम में 25 बच्चों ने अत्यधिक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर बनाकर
प्रतिभागिता की ।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...