17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के बरखेड़ा पठानी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

भेल के बरखेड़ा पठानी में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Published on

भेल भोपाल ।
राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नरेंद्र नगर, बरखेड़ा पठानी स्थित ओंकारेश्वर शिव शक्ति दुर्गा हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ से पूर्व श्री हनुमान मंदिर गेट से कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। इस अवसर पर कथा की मुख्य संरक्षक कृष्णा गौर विधायक एवं राज्य मंत्री, समाजसेवी डॉ. एलएन मालवीय मौजूद रहे।

कथा आयोजन में प्रमुख रूप से आयोजक राजू यादव, रितेश सिंह, राहुल कुशवाहा, बद्री गोस्वामी तथा मुख्य यजमान गौरी शंकर कुशवाहा एवं ममता देवी शामिल रहे। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रीमद् भागवत हरि कथा के व्यास आचार्य रमन सिंह महाराज (बैरसिया) द्वारा कथा का रसपूर्ण वाचन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 5 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगा।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, साथ ही चलचित्रों के माध्यम से उनका सजीव चित्रण भी किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिदिन कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं। इस साप्ताहिक धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों का आयोजन किया जाएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...