12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल भोपाल इकाई में सतर्कता जागरुकता सप्ताह, हुई कई प्रतियोगिताएं

भेल भोपाल इकाई में सतर्कता जागरुकता सप्ताह, हुई कई प्रतियोगिताएं

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह के अंतर्गत विभिन्‍न प्रतियोगिताओं का पुरस्‍कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार मीना, अतिरिक्त महानिदेशक, जीएसटी खुफिया महानिदेशालय, विशिष्ट अतिथि एवं प्रदीप कुमार उपाध्‍याय, महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख, बीएचईएल, भोपाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधकगण, डीआरओएस एवं कई वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे । इस वर्ष की सतर्कता थीम “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थी ।

इस असवर पर श्री मीना ने सभी से सत्यनिष्ठा और आंतरिक चेतना की राह पर चलने का आव्‍हान किया। उन्होने कहा कि अखंडता, ऊर्जा और बुध्द्धिमत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर श्री उपाध्‍याय ने कहा कि सतर्कता एक निरंतर प्रक्रिया है इसे सभी को अपने व्यवहार में शामिल करना चाहिए तथा कर्मचारी को हर कार्य पारदर्शिता व ईमानदारी से करना चाहिए।

यह भी पढ़िए: यूपी में शुरू हुआ गन्ने की पेराई का महाअभियान! 21 चीनी मिलों में काम शुरू, योगी सरकार के ₹30 की बढ़ोतरी के बाद किसानों…

अपने स्‍वागत संबोधन में विभाग प्रमुख समीर दास ने सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की संक्षिप्‍त जानकारी सभी के साथ साझा की। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान बीएचईएल, भोपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके अंतर्गत विभागों में, विक्रम हायर सेकेन्डरी स्कूल-पिपलानी, जवाहरलाल नेहरू हायर सेकेन्डरी स्कूल-हबीबगंज एवं कस्तूरबा नर्सिंग कॉलेज-हबीबगंज में विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार राजीव रॉय एवं ब्रिज नन्दन चौधरी ने किया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...