31.3 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़श्री खाम्बरा मंदिर में 132 फीट ऊंची महादेव की मूर्ति होगी स्थापित...

श्री खाम्बरा मंदिर में 132 फीट ऊंची महादेव की मूर्ति होगी स्थापित : कृष्णा गौर

Published on

-मंत्री ने की क्षेत्र के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना

भोपाल

शक्रवार को अवधपुरी के श्री खाम्बरा मंदिर में जहां पर 132 फीट ऊंची महादेव की मूर्ति स्थापित होगी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि, देवों के देव महादेव की आराधना का यह महापर्व, जिसे भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व महाशिवरात्रि के रूप में मनाता है। हमारा पूरा गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र भगवान शिव की भक्ति में राम हुआ है और अवधपुरी के खाम्बरा मंदिर में तो एक नया ही उत्साह और उल्लास दिखाई दे रहा है।

आपने एक ऐसा बीड़ा उठाया है, ऐसी पहल की है कि पूरे देश का सबसे बड़ा शिवलिंग जो 132 फीट का होगा, यहां पर निर्माणाधीन है। यह हम सब के लिए मध्य प्रदेश के लिए बहुत बड़े गर्व और गौरव की बात होगी। श्रीमती गौर ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर गोविंदपुरा विधानसभा के विभिन्नि शिवमंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। भानपुर की बिहारी कालोनी में श्री त्रिलोक शिव शिवालय उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य शिवबारात एवं महाआरती के आयोजन भी शामिल हुईं।

इसी तरह भानपुर के अटल नेहरू नगर में महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, गरीब नगर चांदबाड़ी पीपल चौराहा भानपुर छोला रोड पर पांच दिवसीय शिव परिवार मां दुर्गा जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर मंदिर में मां का आशीर्वाद ग्रहण किया। मंत्री गौर अटल नेहरू नगर में स्थित महादेव मंदिर में कहा कि, यह मंदिर पहले गोल बाबा के मंदिर के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब भोले बाबा का पूरा परिवार बन गया है।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...