— भेल के गेट नंबर—1,5 और 6 पर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
भोपाल।
बीएचईएल भोपाल यूनिट के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने जे मित्रा, महाप्रबंधक, 02 अधिकारी तथा 13 पर्यवेक्षक एवं 01 कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं। इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी उपस्थित थे।
इधर भेल असिस्टेंड इंजीनियर्स एवं अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मालवीय के नेतत्व में भेल के गेट नंबर—1, 5 और 6 पर रिटायर्ड कर्मचारियों की पुष्पहारों से स्वागत किया और उनके स्वस्थ्य, सुखद जीवन की कामना कर शुभकामनाएं दीं। शनिवार को रिटायर होने वालों में जे मैत्रा, जयंत श्रीवास्तव, बीके पटेरिया, राजेश श्रीवास्तव, गिरीश जाटव, प्रकाश काबटकर, रामनारायण विश्वकर्मा आदि शामिल हैं। स्वागत करने वालों में आरके खरे, के विश्वनाथन आदि मौजूद रहे।
