23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में आर्टीजन के लिए 18 दिवसीय मल्टीस्किलिंग क्लासरूम सत्र का...

बीएचईएल भोपाल में आर्टीजन के लिए 18 दिवसीय मल्टीस्किलिंग क्लासरूम सत्र का शुभारंभ

Published on

— पहले चरण में 18 दिवसीय क्लासरुम सत्र व दूसरे चरण में 60 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग होगी

भोपाल।

बीएचईएल भोपाल के एचआरडी विभाग द्वारा आर्टिजन के लिए 18 दिवसीय मल्टीस्किलिंग क्लासरूम सत्र का शुभारंभ महाप्रबंधक (फीडर्स) रूपेश तैलंग ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मल्टीस्किलिंग संस्थान के सुचारु और सुदृढ़ रूप से कार्य करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज के चुनौतीपूर्ण व्यावसायिक वातावरण में बीएचईएल को समुचित कार्य निष्पादन और मुनाफा मार्जिन को बनाए रखने के लिए आर्टिजन की मल्टीस्किलिंग प्रशिक्षण पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने अंदर के हीरे को तराशने के महत्व एवं संस्थान के उत्थान के लिए नई तरकीबों एवं कौशल को सीखने पर जोर दिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो चरण हैं। पहले चरण में 18 दिवसीय क्लासरुम सत्र और दूसरे चरण में 60 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग होगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूनिट उत्पाद प्रोफ़ाइल और व्यवहारिक इनपुट—सत्र, सामान्य इंजीनियरिंग इनपुट, टर्नर और मशीनिष्‍ट व्यापार पर सैद्धांतिक जानकारी (पारंपरिक मशीनों और सहायक उपकरणों के बारे में जागरूकता), सीएनसी मशीनों और सीएनसी प्रोग्रामिंग के बारे में जागरूकता (सीएनसी मशीनों और सीएनसी प्रोग्रामिंग का मूल), बहु-कौशल के ट्रेड का मूल्यांकन एवं योग के सत्र सम्मिलित किए गए।
इस अवसर पर स्वागता एस सक्सेना, अपर महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष (एचआरडी), विभाग के कृष्ण चन्द्र सिंह (वरि. प्रबन्धक), कीर्ति सिंह (प्रबन्धक), एमडी अतिक ख़ान, पीके सूर्यवंशी, सीके शर्मा, हरिचंद, प्रभाकर एवं महेंद्र यादव मौजूद थे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...