26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा 21 प्रवासी भारतीय साहित्‍यकार सम्‍मानित

पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा 21 प्रवासी भारतीय साहित्‍यकार सम्‍मानित

Published on

भोपाल

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा 23 दिसम्‍बर को दोपहर 3 बजे रबीन्‍द्रनाथ टैगोर विश्‍वविद्यालय परिसर में विश्‍वरंग कार्यक्रम अंतर्गत कला एवं साहित्‍य महोत्‍सव में प्रवासी साहित्‍यकार सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया।

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल के अध्‍यक्ष श्री मनोज द्विवेदी ने बताया कि प्रवासी साहित्यकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में इस वर्ष साहित्‍य एवं भाषा के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियों के लिए 21 प्रवासी भारतीयों के साथ ही यूके वातायन, साझा संसार, निदरलैंड, वैश्विक हिंदी परिवार, हिंदी से प्यार है अनूप भार्गव की पुस्तक, हिंदी राइटर्स गिल्ड, कनाडा, इंडियन सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर संगम, गीतांजलि बहुभाषिक साहित्यिक समुदाय बर्मिंघम, हिंदुस्तानी समाज रूस, काव्य रंग नॉटिंघम आदि वैश्विक हिंदी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व आईएएस श्री आलोक अवस्थी, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एस.पी.दुबे., माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अविनाश वाजपेयी एवं जनसंपर्क एवं विज्ञापन विभाग तथा सिनेमा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव तथा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के चांसलर श्री संतोष चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में विजय बोंद्रिया, केके शुक्ला, योगेश पटेल, रुचि मिश्र तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जवाहर कर्णावत एवं आभार प्रदर्शन समीर चौधरी द्वारा किया गया।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...