28.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में 24 दिवसीय कॉमन इंडक्सन लर्निंग प्रोग्राम का समापन

बीएचईएल भोपाल यूनिट में 24 दिवसीय कॉमन इंडक्सन लर्निंग प्रोग्राम का समापन

Published on

भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में नवनियुक्त प्रशिक्षु पर्यवेक्षकों के लिए 24 दिवसीय कॉमन इंडक्सन लर्निंग (निपुण-2024) कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भेल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कारपोरेट कार्यालय (नोयडा), बीएचईएल की विभिन्‍न इकाई (भोपाल, हरिद्वार, हैदराबाद, बंगलोर, त्रिची) पॉवर सेक्टर पूर्वी क्षेत्र और पॉवर सेक्टर उत्तरी क्षेत्र से 34 नवनियुक्त प्रशिक्षु पर्यवेक्षक (सिविल, मैकेनिकल और एचआर ब्रांच) सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों जैसे संस्थान परिचय, उत्पाद परिचय, तकनीकी—कार्यात्मक विषयक, व्यवहार विकास, योग एवं मेडिटेशन आधारित सत्र शामिल किए गए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित थे। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने बड़चढ़ कर प्रतिभागिता की। इस अवसर पर स्वागता एस सक्सेना, अपर महाप्रबन्धक (मासं), कृष्ण चंद्र सिंह, वरिष्‍ठ प्रबंधक, कीर्ति सिंह, प्रबंधक, एमडी अतीक खान, पवन सूर्यवंशी, सीके शर्मा, हरिचंद, प्रभाकर एवं महेंद्र यादव मौजूद थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...