भोपाल
बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केन्द्र में आरआईएसई के 5 दिवसीय टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन अमिताभ दुबे, महाप्रबंधक ने किया । इस अवसर पर श्रीमती स्वागता एस सक्सेना, विभागाध्यक्ष भी मौजूद थी। श्री दुबे ने वर्ष 2022-23 के नए ऑर्डर, टर्नओवर और लाभ के बारे में भी सभी को बताया । उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उत्पादन में डेल्टा परिवर्तन कारोबारी माहौल में डेल्टा परिवर्तन से अधिक होना चाहिए और यह कार्यक्रम कर्मचारियों की सकारात्मक और प्रगतिशील मानसिकता को बढ़ावा देने की क्षमता रखता है।
इस कार्यक्रम में हरिद्वार, झाँसी, बैंगलोर, जगदीशपुर, गोइंदवाल, हैदराबाद, त्रिची और मेजबान इकाई भोपाल सहित बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों के ई1-ई5 ग्रेड के कर्मचारियों ने भाग लिया । गवर्निंग काउंसिल डीटी के निर्देशों के अनुसार बीएचईएल, भोपाल को कामगारों के प्रशिक्षण के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नियुक्त किया गया है ।
तदनुसार मानव संसाधन विकास केन्द्र, भोपाल ने सीएलडी, नोएडा के सहयोग से बीएचईएल में कामगारों के लिए रीच इंस्पायर सर्व एंड एंगेज नामक हस्तक्षेप को सफलतापूर्वक डिजाइन किया है । यह कार्यक्रम टीओटी-आरआईएसई को संबंधित इकाई के कामगारों को प्रशिक्षित करने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि तीन वांछित आउटपुट प्राप्त किए जा सकें ।
