भोपाल
बीएचईएलके प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में रामनाथन, कार्यपालक निदेशक ने डॉ. रामप्रकाश श्रृंगीऋषि, वरिष्ठ प्रबंधक, पीवाईएक्स, अनिल वर्मा, अधिकारी एचआरएम एवं 04 पर्यवेक्षकों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं । इस अवसर पर बी के सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी मौजूद थे । इधर भेल से 6 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुये । इस अवसर पर उनका भेल असिस्टेंट इंजिनीयर्स एवं अधिकारी एसोसिएसन के अध्यक्ष महेश मालवीय , महासचिव आरके खरे ,के विश्वनाथ ने भावभीनी बधाई देते हुये स्वागत किया ।
