28.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र के कोकता में जल्द शुरू होगा 100 बिस्तरों का सरकारी...

भेल क्षेत्र के कोकता में जल्द शुरू होगा 100 बिस्तरों का सरकारी अस्पताल

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र के कोकता ट्रांस्पोर्ट नगर में 100 बिस्तर का अस्पताल जल्द शुरू होगा। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्रीमती कृषाण गौर के अनुरोध पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अस्पताल शुरू करने के लिये अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के साथ बैठक के बाद बताया कि कोकता में 100 बिस्तर के अस्पताल का भवन को निर्माण हो चुका है। नवनिर्मित अस्पताल के भवन में चिकित्सा उपकरणों अन्य व्यवस्थाओं के साथ मेडिकल स्टाफ की पदस्थापना करने के लिये अनुरोध किया जा रहा है ।
——————————
तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के साथ कलश यात्रा
भेल क्षेत्र के कृष्णा पार्क शुभालय विलास कालोनी अवधपुरी में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । 20 जनवरी को श्री गणेश पूजा के बाद कलश यात्रा निकाली जायेगी । 21 जनवरी को पूजा-अर्चना के बाद भगवान की शोभा यात्रा निकाली जायेगी। 22 जनवरी को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
——————————
सामूहिक सुंदर काण्ड का आयोजन
श्रीरामोत्सव अयोध्या भव्य श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी चौराहा भेल के बीएमएस ऑफिस में सुंदर काण्ड, महाआरती, आतिशबाजी एवं विशाल भंडारा का आयोजन 22 जनवरी को शाम 5 बजे को किया जायेगा। यह जानकारी बीएमएस के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने दी।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...