17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

— 2 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, घुमंतु और अर्धघुमंतु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के साथ विकास का नया आयाम तय होगा। यह बात राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मंगलवार को गोविंदपुरा विधानसभा में लगभग 2 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है, उनमें 24 लाख की लागत से वार्ड-72 के मालीखेड़ी में सीसी सड़क का निर्माण, पेंविंग ब्लॉक रिपेयरिंग कार्य का भूमिपूजन, लागत 32 लाख, शबरी नगर में सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है। वार्ड- 73 में 95 लाख 41 हजार की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया, जिसमें छोटे जिंद बाबा के पास सीसी सड़क निर्माण कार्य, बीएसएनल बाउंड्री वॉल के पास सीसी रोड निर्माण का कार्य शामिल है। इसी तरह 39 लाख की लागत से वार्ड 73 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य शामिल है।

इसके अतिरिक्त शिवनगर में पुलिया निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। वार्ड-74 में 32 लाख की लागत से शारदा नगर जैन रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य और 25 लाख की लागत से करारिया में पेविंग ब्लॉक के कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मंत्री कृष्णा गौर को नालियों की सफाई, सड़क पर झाड़ू, पानी और बिजली की समस्या से भी अवगत करवाया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को तुरंत समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। पार्षद विकास पटेल, राजू राठौर शगुन लोधी और नीलेश गौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...