भोपाल
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन संबद्ध-नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (केंद्रीय संगठन) ने बीएचईएल कॉर्पोरेट के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन एम.इसादोर के साथ सांची गेस्ट हाउस में मुलाकात की। इकाई महासचिव एवं एनएफआईटी के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी ने ईडी एचआर से मांग की है कि बीएचईएल कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे।
