– छत्तीसगढ के रायगढ में होगी विद्युत संयंत्र की स्थापना
भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने एक बडा ऑर्डर मिला है। इस आर्डर के तहत बीएचईएल को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 1,600 मेगावाट के रायगढ़ चरण- 2 ताप-विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए अडाणी पावर लिमिटेड से 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। देश में बिजली प्रमुख उपकरण बीएचईएल के त्रिची, हरिद्वार में निर्मित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ चरण-2 में अति-महत्वपूर्ण तकनीक पर आधारित दो गुणा 800 मेगावाट की परियोजना के लिए उपकरणों की आपूर्ति, निर्माण और परिचालन के पर्यवेक्षण के लिए ऑर्डर मिला है।
अदाणी पावर का है मेगा प्लान
ग्रीन एनर्जी को लेकर अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी अपने मेगा प्लान पर काम कर रहे हैं। अदाणी ग्रीन के तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार, कंपनी ने राजस्थान के जैसलमेर के देवीकोट में 180 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू कर दिया। बयान के अनुसार, संयंत्र का भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई), अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के साथ 25 साल का बिजली खरीद समझौता (पीपीए) है।
