32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़दैनिक जीवन में भी सुरक्षा नियमों को अपनाएं- प्रवीण चन्द्र झा

दैनिक जीवन में भी सुरक्षा नियमों को अपनाएं- प्रवीण चन्द्र झा

Published on

बीएचईएल में सुरक्षा एवं पर्यावरण सम्बंधी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया

हरिद्वार

बीएचईएल हरिद्वार में मनाए गए सुरक्षा पखवाड़ा तथा पर्यावरण माह के दौरान आयोजित की गई, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए, एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा तथा विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक (ओएसडी) टीएस मुरली थे ।

समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में भी सुरक्षा नियमों को अपनाना होगा, तभी हम शून्य क्षति के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे । उन्होंने कहा कि बड़ते हुए प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए, हमें प्लास्टिक के प्रयोग को न्यूनतम स्तर पर लाने का प्रयास करना होगा । श्री मुरली ने भी सभी से पर्यावरण के अनुकूल क्रिया-कलाप करने की अपील की तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने पर जोर दिया ।

समारोह में सुरक्षा पखवाड़ा तथा पर्यावरण माह के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को, मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर सुरक्षा एवं पर्यावरण से सम्बंधित एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया । इससे पहले महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएंडएस, सीआईएक्स) जेके पुन्डीर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।

कार्यक्रम के दौरान वरि. उप महाप्रबंधक (पीसीआरआई) मनीष सचान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों से सभी को अवगत कराया । साथ ही सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह तथा श्री सुनील कुमार साहू ने, क्रमश: हीप तथा सीएफएफपी की सुरक्षा एवं पर्यावरण सम्बंधित कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । इस अवसर पर प्रमुख (एचएसई-हीप) एके कटारिया सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, सीआईएसएफ तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक (पीसीआरआई) रजनीश गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...