-बीएचईएल लेडीज क्लब में योग प्रशिक्षण शिविर
भोपाल
बीएचईएल लेडीज क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई पहल करते हुए छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं लेडीज क्लब के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसका समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर श्रीमती निगम ने सभी को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। यदि शरीर स्वस्थ होगा तो हमारा मानसिक विकास अच्छा होगा।
उन्होंने सभी को योग करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान योग प्रशिक्षक श्रीमती नेहा वर्मा ने विभिन्न योग मुद्राओं एवं सूर्य नमस्कार के आसन सभी को सिखाए। इस अवसर पर लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नविता निगम, विशेष अतिथि के रूप में डॉ. श्रीमती अल्पना तिवारी, मुख्य चिकित्सा सेवा, कस्तूरबा अस्पताल और लेडीज क्लब द्वारा संचालित सभी सेन्टरों की उपाध्यक्षा एवं सदस्य मौजूद थीं।
