13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभेल न्यूज़लंबे समय बाद सवा तीन करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर सड़क...

लंबे समय बाद सवा तीन करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर सड़क बनेंगी भेल उद्योग नगरी की

Published on

– बीएचईएल के ईडी ने किया सड़क के काम का शुभारंभ

भोपाल

बीएचईएल के नये मुखिया विनय निगम ने आते ही जहां कारखाने में उत्पादन की गति तेज की है वहां सालों से भेल उद्योग नगरी की जर्जर सड़कों की मरम्मत का बीड़ा उठाया है । अपने कार्यकाल के अल्प समय में ही उन्होंने भेल उद्योग नगरी की सड़क मरम्मत के लिये सवा तीन करोड़ की स्वीकृति लेकर कर्मचारियों का दिल जीत लिया है । यह भी कहा जा रहा है कि पिछले दो दशक से गोविंदपुरा से सुभाष नगर विश्रामघाट तक की सड़क भी जल्द ही बनेगी । यूं तो मुख्य मार्गों के अलावा उद्योग नगरी की सेक्टर की सड़कें भी जर्जर अवस्था में हैं उन्हें भी इस साल मरम्मत करने का प्रयास किया जायेगा । इसी तरह कस्तूरबा अस्पताल का या तो कायकल्प होगा या निजी हाथों में चला जायेगा ।

शुक्रवार को श्री निगम ने बीएचईएल उद्योगनगरी में सड़क मरम्मत के कार्य का शुभारंभ किया । इस मौके पर बीएचईएल कारखाने के गेट क्रमांक 5 (फाउण्ड्री) गेट पर आयोजित एक कार्यक्रम में श्री निगम ने कहा कि उद्योगनगरी में प्रमुख सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है ताकि आम लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े । इससे कारखाने में काम करने वाले भेल कर्मचारियों को काफी फायदा मिलेगा । उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सड़क की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। संबंधित एजेंसी व अधिकारी इसका ध्यान रखें।

इस मौके पर महाप्रबंधकगण मानव संसाधन अविनाश चन्द्रा,मोती सिंह रावत,रिजवान सिद्दीकी ,विपुल अग्रवाल,विकास खरे,शेलेन्द्र महाजन,श्रीनिवास रॉव,मैडम डिंगरोचा और नगर प्रशासन विभाग के अपर महाप्रबंधक सपन सुहाने सहित नगर प्रशासन के कर्मचारी व नागरिक मौजूद थे । भेल प्रवक्ता विनोदानंद झा ने बताया कि प्रथम चरण में विजय मार्केट बरखेड़ा से गुरूद्वारा एवं फाउण्ड्री गेट होते हुए रायसेन रोड को जोडऩे वाली और विजय मार्केट बरखेड़ा ,राधकृष्ण मंदिर,रोज गार्डन से होती हुई कस्तूरबा अस्पताल तक लगभग 10 किलोमीटर लम्बी सड़क बनाई जाएगी । इसकी लागत करीब 3.25 करोड़ होगी । उद्योगनगरी में इस सड़क की मरम्मत के उपरांत चरणबद्ध रूप से अन्य प्रमुख सड़कों की मरम्मत की भी योजना तैयार की।

जल्द बनेंगी गोविंदपुरा से सुभाष नगर विश्राम घाट तक की सड़क
सालों से भेल क्षेत्र की जनता सुभाष नगर विश्रामघाट की सड़क निर्माण की मांग कर रही है । सड़क की हालत यह है कि मुर्दे भी इन गड्ढ़ों में बोल पड़ते हैं । रही बात विश्रामघाट तक जाने वालों की तो वह भेल और जिला प्रशासन को कोसते नजर आते हैं । सूत्रों का कहना है कि भेल के नये मुखिया ने इस सड़क निर्माण के लिये दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस प्रस्ताव भेजा है । संभवत: अगले माह तक इसकी स्वीकृति मिल सकती है । कहा यह जा रहा है कि इसी मार्ग पर भेल प्रबंधन ने सोलर प्लांट शुरू कर दिया है इसके चलते इस मार्ग पर पेंचवर्क का काम भी शुरू होगा । ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस सड़क के निर्माण से भेल क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकेगी ।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...