भोपाल
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन बीएचईएल,भोपाल का एक प्रतिनिधिमंडल थ्रिफ्ट सोसायटी के अध्यक्ष बसंत कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, वरि. उपाध्यक्ष धर्मेंद्र दाहट,उपाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, बीरेंद्र सिंह,वेलफेयर समिति के सदस्य जयप्रकाश चौधरी, कार्यकारीणी सदस्य सुखराम कास्दे ,बिजय नायक, विनयचंद सिंगरौली, संदीप मेहरा, सोनू कुशवाहा एवं सुरक्षा समिति के सदस्य के राष्ट्रीय सचिव विशाल वाणी सम्मिलित हुए।
ऐबू के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सेवाकाल के दौरान असमय दिवंगत होने वाले कर्मचारियों के थ्रिफ्ट द्वारा वितरित किए जाने वाले उपहार के संबंध में थ्रिफ्ट के संचालक मंडल को ज्ञापन सौपा गया। गौरतलब है कि थ्रिफ्ट सोसायटी द्वारा प्रतिवर्ष डिविडेंड एवं प्रति दो वर्षों में समस्त सदस्यों को उपहार प्रदान किया जाता है। वर्तमान में थ्रिफ्ट द्वारा उपहार वितरण के समय केवल सदस्यता धारक सदस्यों को ही उपहार वितरित किया जाता है जबकि असमय काल की ग्रास में समाए हुए सदस्य कर्मचारी का अंश भी उस वित्तीय वर्ष के उपहार में समाहित होता है।
ऐबु ने ज्ञापन में कहा है कि वित्तीय वर्ष में सेवाकाल के दौरान असमय दिवंगत होने वाले सदस्यों के आश्रितों को उस वर्ष का उपहार दिया जाए जिसे थ्रिफ्ट अध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी बोर्ड की बैठक में इस निमित निर्णय लिया जाएगा।
