भोपाल
इस्कॉन भेल भोपाल युवाओं के लिए 17 दिसंबर को यूथ फेस्टिवल उपहार करवाने जा रहा है। यूथ फेस्ट को देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास संबोधित करेंगे। 16 दिसंबर शनिवार को सुबह आठ बजे अमोघ लीला प्रभु भोपाल पहुंचेंगे। 17 दिसंबर रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे उपहार यूथ फेस्ट होगा, जो उत्कल सांस्कृति परिषद और इस्कॉन भेल द्वारा भेल कल्चरल हॉल, गेट नंबर 4 में होगा। इस्कॉन भेल के अध्यक्ष रसानंद दास ने बताया कि अमोघ लीला प्रभु यूथ फेस्टिवल में बताएंगे कैसे अपनी स्टूडेंट लाइफ में पढ़ाई करते हुए सफलता पाई जा सकती है। कैसे अपनी स्प्रीचुअल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज किया जा सकता है। 16 दिसंबर को सुबह इस्कॉन भेल में आठ बजे और शाम को साढ़े छह बजे से मोटिवेशनल सेमिनार सभी के लिए होगा।
