21.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़आनंद विहार विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव समापन समारोह संपन्न

आनंद विहार विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव समापन समारोह संपन्न

Published on

भोपाल

तुलसी नगर स्थित आनंद विहार विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव के अंतर्गत ‘खेल पखवाड़ा’ में चल रही खेल गतिविधियों का शनिवार, को समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि न्यूज़ वर्ल्ड के स्पोर्ट्स एडिटर सुनयन चतुर्वेदी।

विशिष्ट अतिथि का अभिनंदन विद्यालय के एन.सी.सी. के विद्यार्थियों द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर से किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती मधु सरन द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं वनिता समाज प्रेसिडेंट श्रीमती अर्चना बागची द्वारा मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया तथा विशिष्ट अतिथि को श्रीमती अर्चना बागची द्वारा पुष्प गुच्छ एवं श्रीमती मधु सरन द्वारा मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहे- नन्हे बच्चों द्वारा ब्लॉसम रेस, 100 मीटर की रिले रेस, पर्ल बबल रेस, स्पिरिट ऑफ़ इंडिया नृत्य। इसी श्रृंखला में फ्रूट कलर फ्रेंजी रेस तथा फ्लावर नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। सबसे आकर्षक प्रस्तुति रही राजस्थानी लोकनृत्य की जिसने वातावरण में राजस्थानी रंग भर दिया।

विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहां के सभी कार्यक्रम इतने उत्कृष्ट थे कि सभी बच्चों के बीच में मैंने खुद को पाया। अंत में हाउस विनर अजंता की घोषणा से पूरा विद्यालय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर वनिता समाज प्रेसिडेंट श्रीमती अर्चना बागची मैडम आनंद विहार स्कूल चेयरपर्सन मधु सरन मैडम, सचिव श्रीमती जीवन राव मैडम, स्कूल कोषाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा विजयवर्गीय एवं वनिता समाज सचिव रेखा शर्मा मैडम, प्रबंधनकारिणी समिति की अन्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Latest articles

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...