भोपाल।
अखिल भारतीय बसोर ‘समाज’ विकास समिति के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 29 सितम्बर 2024 को समय: प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक होटल आदित्य रेसीडेन्सी, एमपी नगर जोन-2, भोपाल में एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 की 21वीं एवं 22वीं वर्ष का आय-व्यय का अनुमोदन, अन्न त्यागी महर्षि गुरू गोकुलदासजी महाराज का 118वाँ जन्मोत्सव समारोह 6 जनवरी 2025 को आयोजन की तैयारियों हेतु विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कई विषय शामिल किए गए हैं।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से संगठन के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी. राही एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार कोण्डेलकर की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग, मण्डल—जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहेंगे।
