भोपाल
गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के स्पोर्ट्स क्लब में भोपाल जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में सात दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शनिवार को इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तरीय के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर सीनियर, वेटरन पुरुष और महिलाएं वर्ग में एकल और युगल ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में भाजपा नेता गिरिश शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, पार्षद श्रीमती शिरोमणी शर्मा , पार्षद जीत राजपूत एवं लायंस क्लब पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुकेश माथुर एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस आयोजन के सचिव हबीब हुसैन एवं आयोजक आशीष अर्गल ने बताया कि 11 जुलाई 2023 को समापन के साथ प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन होगा।
