20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बसंत कुंज कॉलोनी रहवासी समिति के चुनाव संपन्न

बसंत कुंज कॉलोनी रहवासी समिति के चुनाव संपन्न

Published on

भोपाल

बसंत कुंज कॉलोनी रहवासी समिति की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से महेश श्रीवास्तव अध्यक्ष,किशोर मनवानी उपाध्यक्ष, श्रीमती शिवानी बनर्जी उपाध्यक्ष,रुपेश मालवीय सचिव,दीपक कुशवाहा उप सचिव,दशरथ नरवाई कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल,मधु कुमार,कृष्ण कुमार कटारे लीगल एडवाइजर, मुकेश शर्मा एवं श्री लोवंशी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ,बीके श्रीवास्तव, श्रीमती सुषमा कुशवाहा, श्रीमती मीता दास, श्रीमती विमला सांवले,सहकारिता सदस्य जगदीश गुप्ता को पदाधिकारी बनाया गया है। अब यह समिति बसंत कुंज रहवासी रखरखाव समिति के नाम से जानी जाएगी। बैठक कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक राजभान त्रिपाठी, नरेश मनवानी, ओम प्रकाश बारस्कर, संतोष साहू भी मौजूद थे।
———————————————-
अलकापुरी सोसायटी भंग करने की अध्यक्ष ने की सिफारिश
चुनाव के शुरू दिनों से ही चर्चा में रहने वाली भेल क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में शुमार अलकापुरी सोसायटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा ने सोसायटी को भंग करने की अनुशंसा सहकारिता विभाग से की हैं। उन्होंने अलकापुरी रहवासियों को एक पत्र जारी कर कहा है कि सोसायटी की लीज एवं साधन संपन्न बनाने के प्रयास जरूर किए लेकिन अन्य सदस्यों का पूरा सहयोग न मिल पाने के कारण खुद अध्यक्ष पद से 01 मई 2024 को मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा है कि कॉलोनी के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी हैं तो वह निराकरण के लिए उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अथवा जो भी प्रशासक नियुक्त किया जाएगा उसे संपर्क करें। जानकारों की मानें तो आपसी मतभेद के चलते समिति अल्पमत में बताई जा रही है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...