भोपाल
भेल शिक्षा मंडल द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरु स्कूल (प्रा. बिंग) का वार्षिक दिवस बैटल फॉर द बेस्ट विद्यालय प्रांगण में उत्साह एवं जोश के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भेल भोपाल के ईडी राजीव सिंह ,श्रीमती शशि सिंह विशेष अतिथि जीपी बघेल ,टीयू सिंह, यादवेंद्र दत्त यादव एवं एडमिनिस्ट्रेटर आरबी सिंह व विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और उप प्राचार्य भी मौजूद थे समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा स्वागत गान के साथ ही गुब्बारे छोड़कर किया गया । विद्यालय के एचओआई सुनील पाठक द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस उत्सव के आरंभ में मशाल प्रज्वलित कर छात्र-छात्राओं द्वारा 100 मीटर, 50 मीटर , लेमन स्पून रेस , फ्रॉग रेस , व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में नृत्य गायन परेड पीटी ड्रिल का भी आयोजन किया गया , बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों ,अभिभावको व अतिथियों का मन मोह लिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों के जोशीले एवं आत्मविश्वास से भरपूर कार्यक्रम की सराहना की । बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य एवं विद्यालय के 40 वर्ष पूर्ण होने कि शुभकामनाएं देते हुए आने वाले नव वर्ष की बधाई भी दी गई।
