26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल का कर्मचारी हर कार्य करने के लिए पूरी तरह तैयार—रामनाथन

बीएचईएल का कर्मचारी हर कार्य करने के लिए पूरी तरह तैयार—रामनाथन

Published on

— विश्वकर्मा जयंती पर कारखाने के विभिन्न विनिर्माण खंडों में “विद्युत, सोलर, गैस और तेल नव भारत गढ़े बीएचईएल” के थीम पर सजाई थीं झांकियां

भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में विश्वकर्मा जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस बार विश्वकर्मा जयंती पर कारखाने के विभिन्न विनिर्माण खंडों में बीएचईएल की “विद्युत, सोलर, गैस और तेल नव भारत गढ़े बीएचईएल” के थीम पर झांकियां तैयार की गईं।

बीएचईएल भोपाल यूनिट के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने सभी कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्‍यों को श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीएचईएल का कर्मचारी हर कार्य करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी से आग्रह कर कहा कि हम सभी को वर्ष के टर्नओवर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक टीम के रूप में समान उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी।

श्री विश्‍वकर्मा झांकी के निर्णायक मंडल के सदस्य पीके श्रीवास्‍तव, एचआर पटेल तथा आशीष ओरंगाबादकर, महाप्रबंधकगण के साथ विनिर्माण ब्लॉकों में तैयार झांकियों का अवलोकन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा कारीगरों, इंजीनियरों और शिल्पकारों के देवता के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उनकी असीम रचनात्मकता और कौशल ने पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम किया है ।

कार्यक्रम के अंत में कारखाने में तैयार झांकियों के लिए पुरस्कारों की भी घोषणा की गई । उत्पाद श्रेणी में एससीआर, टीजीएम, टीसीबी तथा एसटीएम ग्रुप ने पहला, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीता। इसी प्रकार सेवा श्रेणी में सीआईएम, एचआरडी, डब्‍ल्‍यूईएक्‍स तथा पीआरएम ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीता। 5-एस श्रेणी में टीजीएम, टीसीबी, एससीआर एवं जीजेबी उत्पाद समूह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीता । इसी प्रकार सेवा श्रेणी में एफसीएक्‍स, सीआईएम तथा पीआरएम एवं एचआरडी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीता। इसके निर्णायक मंडल में सपन सुहाने, विनोदानन्‍द झा तथा अंशुमान दीक्षित अपर महाप्रबंधक शामिल थे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...