26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़दीनदयाल रसोई का लाभ आम आदमी को

दीनदयाल रसोई का लाभ आम आदमी को

Published on

भोपाल

अयोध्या बायपास सोनागिरी स्थित मुख्यमंत्री रसोई केंद्र दीनदयाल रसोई में लोगों को पांच रुपए में भरपेट भोजन दिया जा रहा है। यहां रोजाना करीब 800 लोग भोजन करने पहुंचते हैं। इन्हें दाल, चावल, रोटी, सब्जी खाने में दिया जाता है। इनमें ऑटो चालक, श्रमिक, पीठा मजदूर के साथ ही बाहर से आने वाले लोग भी शामिल होते हैं। बता दें कि इस रसोई का संचालन घनश्याम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। रसोई सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चलती है। खाना बचने पर 4 बजे तक लोगों को खिलाया जाता है। इस रसोई में खाना बनाने वाले रसोइसे से लेकर अन्य करीब 15- 16 कर्मचारी काम करते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री रसोई केंद्र दीनदयाल रसोई को संचालित करने के लिए सरकार से गेहूं, चावल के अलावा प्रति व्यक्ति सब्सिडी दी जाती है।

गंगा में स्नान से जो फल मिलता है, वह मां नर्मदा के दर्शन से मिल जाता- गुरु साहब शर्मा
भेल क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित बाबूलाल गौर दशहरा मैदान पर संगीतमय श्री नर्मदेश्वर शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास भागवताचार्य गुरु साहब शर्मा उज्जैन द्वारा मां नर्मदा मैया के जन्म उत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि मां नर्मदा सात वरदानों को लेकर इस धरा पर आईं और अपने भक्तों का उद्धार किया। मैया नर्मदा समस्त पाप से मुक्ति प्रदान करने वाली हैं। गंगा जी में स्नान करने से जो फल मिलता है, वह मां नर्मदा का केवल दर्शन मात्र से मिल जाता है। कथा 30 दिसम्बर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से हरिइच्छा तक की जाएगी। आयोजन श्री राम सेवा समिति और नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। सोमवार को कथा सुनने शास्त्री नगर सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...