भोपाल।
हैवी इलेक्ट्रिकल वर्क्स यूनियन भेल भोपाल के कार्यकर्ताओं भेल के देवतुल्य कर्मचारी जिला भोपाल भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ पर्यावरण दिवस मनाया। स्कूल के नन्हे—मुन्ने बच्चे, सामाजिक संगठन रॉबिन हुड आर्मी,न्यासिक सामाजिक मंच भेल सामाजिक मंडल, सांची दुग्ध संघ, शासकीय अर्धशासकीय चालक संघ,पोस्टल विभाग, भवन निर्माण, सफाई कामगार मजदूर संघ के लोगों ने जुमड़े भवन से डीजे के साथ वृक्षों को लेकर शोभायात्रा निकाली गई जो जंबूरी मैदान पर जाकर समाप्त हुई। जंबूरी मैदान पर एक वृहद संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भेल भोपाल के महाप्रबंधक रुपेश तेलंग फीडर्स ग्रुप, भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई, प्रदेश मंत्री मेघा दुबे, विनोद रिछारिया, यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत मौजूद रहे।
यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने कहा कि पर्यावरण दिवस अमृता देवी की याद में भारतीय मजदूर संघ मनाते आ रहा है। साथ ही साथ प्रकृति के प्रति अपनी भावना को मजदूर संघ व्यक्त करता है। भेल के महाप्रबंधक रुपेश तेलंग ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का सर्वाधिक सदस्यता वाले संगठन के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाला अग्रणी संगठन है।
