भोपाल।
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ द्वारा नारी सशक्तिकरण का कार्य क्रम अन्तर राष्ट्रीय महिला दिवस पर संतोष सभागार इंदौर में संपन्न हुआ। कार्य क्रम की मुख्य अतिथि भारती कुशवाह ( राष्ट्र सेविका समिति ) थी। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती भावना सुरेश साहू अध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश के नेतत्व में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से उन नारियों का सम्मान किया गया जिनके द्वारा समाज में विषम परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य किया है एवं समाज में अपनी पहचान बनाई है वह इस प्रकार हैं -01- नेहा साहू एसडीएम खाचरोद ( उज्जैन ) 02 श्रीमती उषा साहू प्रिसिपल रीवा 03 दिव्या साहू कवियत्री 04 श्रीमती प्रतिमा बाला राम साहू नर्मदपुरम श्रीमती तारा देवी जी माता जी मां कर्मा देवी पर 3000 भजनों की रचना की है ।
