23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में पीपी, एसआईपी, इंसेंटिव की मांग को लेकर भेक्टू सीटू ने...

भेल में पीपी, एसआईपी, इंसेंटिव की मांग को लेकर भेक्टू सीटू ने किया प्रदर्शन

Published on

भोपाल

भेल कारपोरेट प्रबंधन द्वारा संयुक्त समिति की बैठक में पीपी, एसआईपी एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान पर चर्चा करने से मना करने के विरोध में भेक्टू सीटू यूनियन द्वारा बीएचईएल फाउंड्री गेट पर विरोध प्रदर्शन किया । सोमवार को द्वार सभा को संबोधित करते हुए लोकेंद्र शेखावत ने कहा कि पिछले 3 वर्ष से बीएचईएल कर्मचारियों के पीपी एसआईपी एवं इंसेंटिव राशि को रोक दिया गया है, जिससे अभी तक भेल भोपाल के कर्मचारियों का नुकसान हो चुका है। प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिमाह 5000 प्रोत्साहन राशि की दर से पिछले 3 वर्ष में 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति कर्मचारी का नुकसान अभी तक हो चुका है।

कंपनी को इस वर्ष 2021-22 में 437 करोड का मुनाफा होने के बावजूद भी कर्मचारियों को ना तो पीपी बोनस दिया गया ना ही दीवाली बोनस दिया गया। इस कारण कर्मचारियों को इस वर्ष सूनी दीवाली मनानी पड़ी। प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के अधिकारों को छीनने के विरोध में भेल भोपाल, हैदराबाद, तिरुचिरापल्ली एवं रानीपेट इकाई में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। शीघ्र ही सभी सेंट्रल लीडरों द्वारा बड़े आंदोलन की रूपरेखा भी आने वाले दिनों में तैयार की जाएगी।

मध्य प्रदेश सीटू के महासचिव कामरेड प्रमोद प्रधान ने द्वार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को वर्तमान बीएचईएल प्रबंधन कारखाने में लागू करना चाहती है। कर्मचारियों को मिलने वाले दिवाली बोनस, पीपी बोनस के अलावा प्रोडक्शन स्वीट, नव वर्ष के डायरी कैलेंडर जैसे अधिकारों को भी छीनना चाहती है। वर्तमान भेल प्रबंधन स्वास्थ्य सुविधाओं को भी खस्ताहाल कर कर्मचारियों व उनके परिवार के जीवन से भी खिलवाड़ कर रही है। आने वाले दिनों में बीएचईएल के समस्त कर्मचारी एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार हैं।

सभा में दीपक गुप्ता, नरेश जादौन, लोकेंद्र शेखावत एवं कामरेड प्रमोद प्रधान,प्रमोद पटेल,विजेन्द्र पाटील,चेतन साहू,कुलदीप मौर्या,यशवंत वर्मा,योगेन्द्र देशवाली,हिरदेश गोयल,सादिक खान ,सतीस सालवे, सहित बड़ी संख्या भेल कर्मचारी मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह ने किया एवं निशांत नंदा द्वार सभा में उपस्थित सैकड़ों कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...